wheelchair basketball: आखिर किस तरह हुई व्हीलचेयर बास्केटबॉल की शुरुआत? गूगल ने भी डूडल बनाकर किया सलाम

wheelchair basketball: जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि इन दिनों पेरिस ओलंपिक के बाद पैरालंपिक गेम्स 2024 शुरु हो गए है। पेरिस पैरालंपिक की शुरुआत 28 अगस्त को हुई थी। वहीं 29 अगस्त को मुकाबले शुरु कर दिए गए थे।

व्हीलचेयर बास्केटबॉल को गूगल ने किया सलाम (wheelchair basketball)

बता दें कि दिव्यांगो के इस खेल महाकुंभ को गूगल ने अपनी और से सलाम किया है। दरअसल गूगल ने व्हीलचेयर बास्केटबॉल का डूडल बनाकर पैरालंपिक 2024 के प्रति अपना सम्मान और समर्थन जताया है।

बता दें कि सर्च इंजन गूगल ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 मौके पर अपने डूडल पर इसी खेल को प्रदर्शित किया है। इस पर आप क्लिक करके व्हीलचेयर बास्केटबॉल के मैचों का शेड्यूल देख सकते है।

wheelchair basketball 1

 

इस तरह शुरु हुआ था व्हीलचेयर बास्केटबॉल

आप को जानकारी के लिए बता दें कि व्हीलचेयर बास्केटबॉल दुनिया के 108 से भी ज्यादा देशों में खेला जाता है। व्हीलचेयर बास्केटब़ॉल की शुरुआत द्धितीय विश्व युद्ध के बाद हुई थी।

इसकी मुख्य वजह घायल सैनिकों का पुर्नवास और उन्हें ड्रिपेशन से बाहर लाना था। पैरा-स्पोर्ट्स में शामिल इस खेल को खिलाडी व्हीलचेयर की मदद से खेलते है। इस वजह से इसे व्हीलचेयर बास्केटबॉल कहा जाता है।

wheelchair basketball 2
Source – theindiasaga

 

बता दें कि इंटरनेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल फेडरेशन के अनुसार यह खेल पहली बार 1945 में संयुक्त राज्य अमेरिका के दो अस्पतालों में खेला गया था।

अगर जो हम पैरालंपिक की बात करें तो व्हीलचेयर बास्केटबॉल सबसे पहले 1960 रोम गेम्स में शामिल किए गए थे। रोम पैरालंपिक में कुल आठ खेल थे, जिनमें व्हीलचेयर बास्केटबॉल भी शामिल था।

बता दें कि रोम पैरालंपिक में व्हीलचेयर बास्केटबॉल में कुल मिलाकर दो इवेंट हुए थे। दोनों के गोल्ड मेडल में अमेरिका ने बाजी मारी थी औऱ दोनों गोल्ड मेडल जीत लिए थे।

Leave a Comment