Dangal 2 बनाने के लिए आमिर खान के पैर क्यों पड़े रहे है फैंस, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप!!

जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि आमिर खान की दंगल फिल्म बॉलीवुड सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को हर भारतवासी ने खूब जमकर प्यार दिया था। लोग आज भी फोगाट बहनों को भूला नहीं पाए है। ऐसे में लोगों ने अब Dangal 2 की मांग शुरु कर दी है।

इन दिनों पेरिस में ओलंपिक्स का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में विनेश फोगाट ने महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग में जीत हासिल करके एक अलग ही इतिहास रच दिया है। इस समय सारे देशवासी विनेश फोगाट की जीत का जश्न मना रहे है। बता दें कि विनेश फोगाट ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।

Dangal 2 1
Source – Her Zindagi

 

Dangal 2 बनाने के लिए हुई पूरी तैयारी?

आप को बता दें कि विनेश फोगाट के फैंस ने नितेश तिवारी को टैग करना शुरु कर दिया है। कई लोग दावा कर रहे है कि नितेश तिवारी Dangal 2 बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

जिसमें एक यूजर ने उन्हें ट्विटर पर लिखा, ‘हैलो नितेश तिवारी सर Dangal 2 की स्क्रिप्ट तैयार करों जल्दी से!!’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं Dangal 2 का थिएटर में बैठकर इंतेजार कर रहा हूं..थिएटर कर्मचारी डरे हुए है और मुझे यहां से चले जाने के लिए कह रहे है, क्योंकि अभी तक फिल्म का घोषणा नहीं हुई है।’

विनेश फोगाट की कहानी Dangal 2 के लिए है परफेक्ट

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2016 में आई नितेश तिवारी की दंगल फिल्म ने पूरी दुनियाभर में करीब 2000 करोड रुपए से अधिक कमाई की थी। फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम, सुहानी भटनागर और साक्षी तंवर जैसे फिल्मी सितारे नजर आए थे। वहीं देखा जाए तो विनेश फोगाट की कहानी Dangal 2 के लिए परफेक्ट है।

Dangal 2 2
Source – firstpost

 

बता दें कि विनेश फोगाट का फाइनल तक का सफर काफी रोमांचक रहा है। उन्होंने 16वें राउंड में विश्व की नंबर एक और गत चैंपियन जापान की युई सुसाकी पर शानदार जीत के साथ शुरुआत की थी।

जिसके बाद विनेश फोगाट ने क्वाटर फाइनल में यूक्रेन की ओक्सना लिवाच के खिलाफ जीत दर्ज की। कई सारे विवादों का सामना करने के बावजूद भी पेरिस ऑलंपिक में विनेश फोगाट का पर्दशन काफी शानदार रहा है। पूरे भारतवासी ने विनेश फोगाट के पेरिस ऑलंपिक्स प्रदर्शन पर उनकी काफी सराहना की है, वहीं सारे देश को उनपर नाज है।

Leave a Comment